टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में पुलिस की जांच में सबसे अहम कड़ी एक पीले रंग की पल्सर बाइक साबित हुई. यह बाइक सबसे पहले पुलिस को अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के बाहर मिली, जिसके बाद मामले की एक-एक कड़ी जुड़ती चली गई. लेकिन सवाल था कि आखिर यह बाइक किसकी थी? जांच में सामने आया कि यह बाइक तीन बार बेची जा चुकी थी. इसका चौथा खरीदार आरोपियों में शामिल ऋतिक नाम का युवक था. उसने यह बाइक उसी इलाके, यानी अंधेरी पश्चिम से खरीदी थी, जहां वह रहता था.