CBI की हिरासत में रहेंगे पी चिदंबरम

  • 1:32
  • प्रकाशित: सितम्बर 03, 2019
पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया मामले में सुप्रीम कोर्ट अब गुरुवार को केस की सुनवाई करेगी. तब तक यथास्थिति बरकरार रहेगी. फिलहाल पी चिदंबरम सीबीआई के हिरासत में गुरुवार यानी 5 सितंबर तक रहेंगे. कोर्ट में सीबीआई की ओर से बहस कर रहे SG तुषार मेहता ने कहा, पी चिदंबरम जेल नहीं जाना चाहते, लेकिन कानून अपना काम करेगा.'' आईएनएक्स मीडिया मामले में पी चिदंबरम की अंतरिम जमानत पर मेहता ने आगे कहा कि यह याचिका सुनवाई योग्य नहीं है. इस पर चिदंबरम की तरफ से कोर्ट में बहस कर रहे कपिल सिब्बल ने कहा, 'अगर ऐसा होता तो कोर्ट इसे खारिज कर देता.'

संबंधित वीडियो