न्यूज टाइम इंडिया : मॉनसून सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी

  • 18:36
  • प्रकाशित: जुलाई 16, 2018
18 जुलाई को शुरु हो रहे मानसून सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष एकजुट हो रही है. संसद की लाइब्रेरी बिल्डिग में तमाम विपक्षी नेता बैठक कर रहे हैं. करीब 13 पार्टियों के नेता इसमें शामिल हुए हैं. इनमें गुलाम नबी आजाद, मल्लिकाजुन खड़गे, एनसीपी से शरद पवार, बसपा से सतीश मिश्रा, सपा से राम गोपाल यादव, आरजेडी से मीसा भारती, सीपीएम से मो सलीम, जेडीएस, आरएसपी के नेता शिरकत कर रहे हैं.

संबंधित वीडियो