योगी सरकार महिलाओं को देगी 50,000 रुपये सालाना? अखिलेश ने बताया 'चुनावी जुमला'

  • 23:02
  • प्रकाशित: अगस्त 16, 2026

उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया है कि योगी आदित्यनाथ सरकार चुनाव से पहले राज्य की महिलाओं को उनके बैंक खातों में 50,000 रुपये सालाना देने की योजना बना रही है. रिपोर्ट के अनुसार, 50 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सकता है, जिससे राज्य के खजाने पर 25,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा. अखिलेश यादव ने इसे 'चुनावी प्रलोभन' बताते हुए अपनी पार्टी की ओर से महिलाओं को 40,000 रुपये सालाना देने का काउंटर ऑफर भी दे दिया है. अन्य राज्यों (जैसे महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बंगाल) में महिला केंद्रित योजनाओं की सफलता को देखते हुए इसे योगी सरकार का 'मास्टर स्ट्रोक' माना जा रहा है, हालांकि सरकार ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. 

संबंधित वीडियो