कांग्रेस नेता और सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्ष के सांसद उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू से मिले. सदन में जो भी घटनाएं घटित हुईं उसके बारे में उन्हें विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष को बदनाम कर रही है. जबरदस्ती बिल पास करवा रही है. किसके कहने पर मार्शल लेकर आये. महिला सांसदों के साथ दुर्व्यवहार हुआ.