उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी ने सोमवार को 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी. इस लिस्ट में जिन लोगों के नाम हैं, उनके बारे में चर्चा ही नहीं थीं. बीजेपी ने जिन उम्मीदवारों को टिकट दिया है, उसके जरिए पार्टी ने जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने की कोशिश की है. आने वाले विधानसभा चुनाव का भी ध्यान रखा गया है.