उत्तर भारत में ठंड ने बाकायदा सितम ढा दिया है। इसका सीधा असर सड़क, रेल और हवाई सेवा पर पड़ रहा है। जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में पारा शून्य से नीचे जा चुका है। दिल्ली में आज मौसम का पहला कोहरा छाया नज़र आया। दिल्ली से चलने वाली और यहां आने वाली ज़्यादातर ट्रेनें अपने तय समय से लेट चल रही हैं।