नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद भोट कोशी, त्रिशूली और नारायणी नदियों के किनारे बड़ी मात्रा में सिल्ट जमा हो गई है. आशंका जताई जा रही है कि इस सिल्ट के नीचे अब भी कई शव दबे हो सकते हैं. यही वजह है कि नदी किनारे के इलाकों में संक्रमण और बीमारियां फैलने का खतरा काफी बढ़ गया है.