NDTV World Summit 2026 का आगाज 22 अक्टूबर को नई दिल्ली में हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कई वैश्विक हस्तियां इस मंच पर जुटेंगी। बदलती विश्व व्यवस्था, युद्ध, भू-राजनीति, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, तकनीक और वैश्विक अर्थव्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर अगले दो दिनों तक चर्चा होगी।