इन नवरात्र कोलकाता में जगमगाती रोशनी शानदार पंडालों से लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही है. इन पंडालों में विराजमान देवी की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ती है. दुनिया भर के लोग नवरात्र में कोलकाता सिर्फ और सिर्फ माँ दुर्गा की भव्य प्रतिमाओं को देखने और उनके दर्शन करने के लिए आते हैं लेकिन हम और आप कभी उन हाथों को देखने और जानने की कोशिश नहीं करते जो इस जादू को रचते हैं. एनडीटीवी ने इन जादूगरों के पास जाकर एक खास रिपोर्ट तैयार की है.