नवरात्रि पर CM योगी का महिलाओं को खास संदेश, आप भी सुनिए

  • 5:27
  • प्रकाशित: अक्टूबर 14, 2026

नवरात्र के चौथे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तीकरण और प्रदेश के विकास को लेकर संदेश दिया. उन्होंने कहा है कि जहां नारी को शक्ति के अवसर मिलते हैं, वहां समृद्धि आती है. यूपी की महिलाएं अब सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था की निर्माता भी बन रही हैं. डबल इंजन सरकार में महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया जा रहा है. गांव की महिलाएं विकास की नेतृत्वकर्ता बन रही हैं और आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रही हैं. सीएम योगी ने कहा 2017 से पहले महिलाओं के लिए यूपी में अवसर नहीं थे, डबल इंजन सरकार में महिला सशक्तीकरण को बल मिला है और लगातार महिलाएं विकास की धारा से जुड़ती जा रही हैं. आत्मनिर्भर नारी समृद्ध यूपी की नींव बन सकती है, नारी समृद्ध तो यूपी समृद्ध सशक्त बनेगा. चुनावों से ठीक पहले नारी शक्ति आधी आबादी को लेकर बीजेपी और योगी खासी तैयारी करते दिखाई दे रहे हैं.

संबंधित वीडियो