उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एेलान किया था कि यूपी में बहुत कुछ बंद होने वाला है और आज यूपी में नई सरकार के वादे के मुताबिक छेड़खानी के ख़िलाफ़ पूरे प्रदेश में ऐंटी रोमियो ड्राइव शुरू कर दी गई. यूपी के दर्जनों ज़िलों में ये ड्राइव चली, लेकिन कई जगहों पर पुलिस साथ-साथ घूम फिर रहे लड़के-लड़कियों को भी परेशान कर रही है.