स्कूली बच्चों की वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, मुर्शिदाबाद हादसे का पहला वीडियो- Ground Report

  • 4:19
  • प्रकाशित: जुलाई 17, 2026

मुर्शिदाबाद स्थित गोविंदपुर रेलवे फाटक पर आज सुबह एक बेहद हृदयविदारक हादसा हो गया. हावड़ा-सिलीगुड़ी रेलवे लाइन पर आजिमगंज-कटवा लोकल ट्रेन ने स्कूली बच्चों से भरी एक टाटा सूमो (पूल कार) को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयंकर थी कि गाड़ी के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए और वह 50 फीट से भी ज्यादा दूर तक घिसटती चली गई. गाड़ी में लगभग 18 मासूम बच्चे सवार थे. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, 3 बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. बाकी गंभीर रूप से घायल बच्चों को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
एनडीटीवी इंडिया के लिए गोपाल की रिपोर्ट