खुला हुआ काला जनाजा, और उसके अंदर लेटे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप... ये कोई फिल्म का सीन नहीं, बल्कि ईरान की राजधानी तेहरान के बीच चौराहे पर लगी एक खौफनाक होर्डिंग है. ताबूत पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है - "WE WILL KILL TRUMP" (हम ट्रंप को मार डालेंगे). ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद से सुलग रही इंतकाम की आग अब खुलकर सामने आ गई है. तेहरान की सड़कों पर लगे ये पोस्टर सिर्फ एक धमकी नहीं, बल्कि ईरान के खतरनाक इरादों का ऐलान हैं. एक कट्टरपंथी अखबार ने तो बाकायदा ट्रंप, नेतन्याहू और कीर स्टारमर जैसे नेताओं की 'हिट लिस्ट' भी छाप दी है. इस वीडियो में हम आपको दिखाएंगे ईरान के वो सभी पोस्टर जो अमेरिका के लिए सीधी चुनौती हैं और विश्लेषण करेंगे कि क्या ये सिर्फ एक प्रोपेगेंडा है या दुनिया एक और बड़े और विनाशकारी युद्ध के मुहाने पर खड़ी है.