रामपुर विकास प्राधिकरण ने आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों को अवैध मानते हुए ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया है. आरोप है कि ये निर्माण बिना नक्शा पास कराए हुए थे. RDA ने 15 दिन का समय दिया है खुद हटाने के लिए. आज़म खान के लिए ये यूनिवर्सिटी उनका 'ड्रीम प्रोजेक्ट' और राजनीतिक विरासत थी. सपा का कहना है ये चुनावी कार्रवाई है, जबकि सरकार कह रही है ये कानून का मामला है. यूनिवर्सिटी की छात्राओं को भविष्य को लेकर चिंता है. प्रशासन ने कैंपस में काउंसलिंग कैंप लगाया है. अब मामला कोर्ट जा सकता है. इधर, 2027 चुनाव से पहले अखिलेश यादव सितंबर 2026 में 'समाजवादी PDA रथ यात्रा' निकालने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक यात्रा अयोध्या या मथुरा जैसे धार्मिक शहर से शुरू हो सकती है. पिछले 3 चुनावों में रथ यात्रा अखिलेश की राजनीति का अहम हिस्सा रही है. इस बार 'सॉफ्ट हिंदुत्व' के साथ पीडीए - पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक फॉर्मूले को जोड़ने की कोशिश है. अखिलेश राम मंदिर, चढ़ावे और शंकराचार्य के मुद्दे उठाकर सवर्ण वोट साधने का प्रयास कर रहे हैं.