सोनम वांगचुक का अनशन जारी है. इस बीच उनसे मिलने समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव पहुंचीं और कहा कि उनका समर्थन हर शख्स को है, जो इस आंदोलन का हिस्सा है. सोनम वांगचुक का हालचाल जानने के बाद डिंपल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने संसद के मानसून सत्र से पहले छात्रों, युवाओं और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को जोर-शोर से उठाने का ऐलान किया है. NEET परीक्षा सहित अन्य परीक्षाओं में हुए पेपर लीक और भ्रष्टाचार को सदन में सबसे प्रमुखता से उठाया जाएगा.कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की नेत्री ने 19 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचू और उनके साथियों का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि 35 में से अब केवल 6-7 छात्र ही भूख हड़ताल पर बचे हैं, बाकी की तबीयत खराब होने से अस्पताल में भर्ती हैं. पार्टी ने सोनम वांगचू से 20 तारीख को अनशन तोड़ने की अपील की और कहा कि उनकी पार्टी संसद के अंदर इस लड़ाई को आगे बढ़ाएगी.समाजवादी पार्टी ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी हमेशा छात्रों और युवाओं के साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी. नेत्री ने कहा कि आज पूरे देश में "भूकंप" जैसा माहौल है जिसके झटके छात्रों, युवाओं, किसानों और व्यापारियों सभी को महसूस हो रहे हैं. शिक्षा प्रणाली, स्वास्थ्य प्रणाली, सड़कों और हर जगह भ्रष्टाचार बढ़ गया है.पार्टी ने सरकार से मांग की कि वो संगठनशीलता दिखाए और छात्रों से संवाद शुरू करे. उन्होंने युवा मंच के आयोजकों का भी धन्यवाद किया कि उन्होंने युवाओं को अपनी बात रखने का प्लेटफॉर्म दिया. साफ कहा गया कि अगर युवा मजबूत इरादों के साथ खड़े हो जाएं तो उन्हें कोई हरा नहीं सकता. समाजवादी पार्टी का पूरा समर्थन और साथ छात्रों के साथ रहेगा और संसद में NEET समेत सभी मुद्दों पर सरकार को घेरा जाएगा.