Mumbai Hit And Run Case: Versova Beach पर रिक्शा चालक को SUV ने कुचला, 1 की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • 16:23
  • प्रकाशित: अगस्त 15, 2024

सोमवार को वर्सोवा बीच पर सो रहे दो लोगों को एक लग्जरी कार ने कुचल डाला। एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शराब पीने की पुष्टि के लिए उनके खून के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। मृतक की पहचान गणेश यादव (36) के रूप में हुई है, जबकि बबलू श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

संबंधित वीडियो