फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार का CCTV, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

  • 6:33
  • प्रकाशित: सितम्बर 20, 2026

रविवार सुबह-सुबह मुंबई से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक तेज रफ्तार BMW कार ब्रिज से गिर गई. इस हादसे में कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई. जबकि एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा मुंबई के कोस्टल रोड पर लोटस जेटी के पास हुआ. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार तड़के मुंबई कोस्टल रोड पर लारा कॉलेज के सामने लोटस जेटी के पास एक ब्लैक कलर की BMW कार ब्रिज से गिर गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार 20 सितंबर को सुबह करीब 5:20 बजे हुआ. 

संबंधित वीडियो