मुंबई में मानसून की पहली भारी बारिश ने ही BMC के सारे दावों की पोल खोलकर रख दी है. सबसे शर्मनाक तस्वीर उस वक्त सामने आई, जब मुंबई की मेयर रितु तावड़े मीडिया को यह भरोसा दे रही थीं कि हालात काबू में हैं, और ठीक उसी वक्त उनके सामने ही एक शख्स खुले मैनहोल में गिर गया. यह घटना उस समय हुई जब मेयर भारी बारिश और जलभराव की स्थिति का जायजा ले रही थीं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे अचानक एक आदमी चलते-चलते सड़क पर मैनहोल में गिर जाता है. इस घटना के बाद मेयर ने मौके पर मौजूद बीएमसी अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.