मंच पर सरेआम छलक पड़े ताकतवर पूर्व गृह मंत्री के आंसू! दतिया में रो पड़े नरोत्तम मिश्रा

  • 0:35
  • प्रकाशित: जुलाई 13, 2026

मध्य प्रदेश की राजनीति से एक बेहद भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के नामांकन रैली में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा अपने आंसू नहीं रोक पाए. मंच पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ पहुंचे नरोत्तम मिश्रा जैसे ही अपनी कुर्सी पर बैठे, वे अचानक भावुक हो गए. उन्हें रुमाल से अपने आंसू पोंछते और पानी पीते हुए देखा गया. बता दें कि नरोत्तम मिश्रा दतिया सीट से टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने इस बार उन पर भरोसा नहीं जताया. पिछले कार्यकाल में मध्य प्रदेश के सबसे ताकतवर मंत्रियों में गिने जाने वाले नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटना सियासी गलियारों में बड़ी हलचल का विषय बना हुआ है.