महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार के बाद राज्य कांग्रेस के कई नेता नाराज़ बताए जा रहे हैं. ख़बरों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण, पूर्व मंत्री नसीम खान, तीन बार की विधायक प्रणीति शिंदे सहित संग्राम थोपते, अमीन पटेल, रोहिदास पाटिल जैसे नेता नाराज़ है. इनमें से कुछ ने मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाक़ात कर अपनी नाराज़गी जताई है.