किसान संसद में राहुल गांधी समेत कई विपक्षी सांसद पहुंचे

  • 4:22
  • प्रकाशित: अगस्त 06, 2021
जंतर-मंतर पर आज अनूठा नजारा दिखा. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी नेताओं ने शुक्रवार को दोपहर में यहां जंतर-मंतर पहुंच कर तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के साथ एकजुटता प्रकट की तथा इन कानूनों को निरस्त करने की मांग की. किसानों संगठनों द्वारा आयोजित ‘किसान संसद’ में भाग लेने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने किसानों के प्रति अपना पूरा समर्थन जताया है और तीनों कानूनों को निरस्त करने पर जोर दिया है.

संबंधित वीडियो