अंसल गोल्फ सिटी परियोजना को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. खबर है कि इस प्रोजेक्ट को अब एडीए (आगरा विकास प्राधिकरण) को सौंपा जाएगा. योगी कैबिनेट ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस फैसले से करीब 5,000 होमबायर्स को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. यह परियोजना लंबे समय से अधर में लटकी हुई थी, जिससे खरीदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.