PF के लिए सैलरी लिमिट 15 से बढ़कर 25 हजार हुई

  • 1:45
  • प्रकाशित: सितम्बर 16, 2026

15,000 से 25,000 रुपये के बीच की सैलरी पर नौकरी करनेवाले कर्मचारी अब कानूनी तौर पर EPFO से जुड़ी योजनाओं और लाभ के दायरे में आएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में आज बुधवार को हुई कैबिनेट की मीटिंग में ये फैसला लिया गया है. कैबिनेट ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत अनिवार्य कवरेज के लिए मासिक वेतन सीमा (Wage Ceiling) को 15,000 से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने की मंजूरी दे दी है.