हिमाचल में बड़ा हादसा, अचानक नदी में गिरा लोहे का पुल

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. टापरी और चोलिंग के बीच उरनी ढांक के समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 पर सतलुज नदी के ऊपर बना एक मजबूत लोहे का पुल अचानक भरभरा कर गिर गया. हादसा इतना भयानक था कि पुल टूटने के वक्त वहां से गुजर रहा एक टिप्पर भी पुल के साथ ही सीधे सतलुज नदी में जा समाया. घटना का सीसीटीवी आया सामने आया है. घटना में टिप्पर का ड्राइवर की जान बच गई है, लेकिन उसे चोट आई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

संबंधित वीडियो