शिवा शर्मा मौत मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और दानिश से पुलिस ने करीब 6 घंटे तक पूछताछ की. नागपुर में गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लेकर आई. पूछताछ के बाद तीनों को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया. मेडिकल जांच के बाद तीनों आरोपियों को लखनऊ की सीजेएम कोर्ट में पेश किया जाएगा.