दिल्ली पुलिस पर जानलेवा हमला, आंख में मिर्च पाउडर डालकर ईंट-डंडों से पीटा

  • 5:45
  • प्रकाशित: अगस्त 23, 2026

पुलिसवालों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला और फिर उनकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी, ये किसी दूर-दराज के इलाके की नहीं, बल्कि देश की राजधानी की घटना है. दिल्‍ली के भलस्वा डेयरी थाना इलाके में पहले कुछ स्‍थानीय लोगों ने पुलिसवालों पर हमला कर दिया, जिसका वीडियो भी सामने आया है. दिल्‍ली में हुए इस घटना ने पिछले दिनों लखनऊ के पारा इलाके में अवैध डेयरी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस पर हुए हमले की घटना की यादों को ताजा कर दिया. पारा इलाके में दारोगा का गला दबाकर उसकी लाठी-डंडों से पिटाई की गई थी.  

संबंधित वीडियो