सत्य निकेतन PG हादसे के बाद छात्रों की परेशानी दोगुनी, पैसे लौटाने से बच रहे PG संचालक

  • 3:20
  • प्रकाशित: सितम्बर 09, 2026

सत्य निकेतन में PG इमारत गिरने के बाद चल रही जांच के बीच छात्रों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. कई PG संचालकों पर आरोप है कि वे छात्रों की सिक्योरिटी मनी वापस नहीं कर रहे हैं. इसके अलावा, खाने और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी शिकायतें सामने आ रही हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए मैत्रेयी कॉलेज की प्रिंसिपल ने पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है. सवाल यह है कि सत्य निकेतन में PG हादसे के बाद छात्रों के साथ किस तरह का व्यवहार किया जा रहा है और उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. इस मुद्दे पर मैत्रेयी कॉलेज की प्रोफेसरों और छात्राओं ने NDTV से बातचीत की है.

संबंधित वीडियो