Japan Bear Attack: बच्चे के लिए कार से भिड़ गई 100KG की मादा भालू

  • 0:19
  • प्रकाशित: अक्टूबर 02, 2026

चाहे इंसान हो या जानवर, मां से बड़ा योद्धा कोई नहीं होता, खासकर जब अपने मासूम बच्चे पर किसी भी तरह का खतरा दिखे. अगर किसी मां को अपने बच्चे पर हल्का सा भी खतरा नजर आता है तो आगे वाली के शक्ति की परवाह किए बिना वह उससे भिड़ जाती है. कुछ ऐसा ही नजारा जापान में देखने को मिला है. जापान में लगभग 100 किलो की मादा भालू अपने बच्चे पर खतरा समझकर एक गाड़ी पर हमला कर दिया. कार के डैशकैम में रिकॉर्ड वीडियो सामने आया है और तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.