NDTV Dettol Banega Swasth India सीजन 13 के लॉन्च के मौके पर डॉ. नरेंद्र सैनी, सोशल अल्फा के CEO नीरज जैन, Reckitt South Asia, MENARP & Africa के डायरेक्टर प्रो. रवि भटनागर, Reckitt South Asia की रीजनल मार्केटिंग डायरेक्टर (हेल्थ) गुंतस मुडगल और इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स की अध्यक्ष डॉ. नीलम मोहन ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर चर्चा की। चर्चा में शिशु मृत्यु दर, टीकाकरण और बच्चे के जीवन के शुरुआती 1,000 दिनों को स्वस्थ भविष्य की नींव के तौर पर रेखांकित किया गया।