NDTV Dettol Banega Swasth India सीजन 13 के लॉन्च में जमीनी स्तर पर काम कर रहे इनोवेटर्स ने मातृ और नवजात स्वास्थ्य से जुड़ी नई तकनीकी पहलें पेश कीं। BEMPU Health के रतुल नारायण, Brainytots की निकिता आखाड़े और SaveMom AI के को-फाउंडर एवं CEO सेंथिल कुमार ने ऐसे समाधान साझा किए, जो मां और नवजात की बेहतर देखभाल में मददगार हो सकते हैं।