मंच हटा, तंबू उखड़े... CJP आंदोलन खत्‍म होने के बाद जंतर-मंतर का नाजारा

  • 2:42
  • प्रकाशित: जुलाई 26, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP का जंतर मंतर पर चल रहा प्रदर्शन अब खत्म हो गया है. एक महीने से ज्यादा समय से यहां केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रही नारेबाजी अब थम गई है, जिस मंच से हजारों लोगों को संबोधित किया जाता था, उसे अब हटाया जा रहा है. टेंट और स्टेज का सामान भी धीरे-धीरे समेटा जा रहा है. CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके और दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील की है. पुलिस का कहना है कि जिस मुख्य मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू हुआ था, उसे सरकार ने मान लिया है. इसके साथ ही पार्टी की दो और मांगों पर भी सहमति बन गई है. पहली - NEET पेपर लीक के बाद जिन छात्रों ने सुसाइड किया, उनके परिवारों को मुआवजा दिया जाए. दूसरी - 20 जुलाई को हुए संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा और अफरा-तफरी के मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज FIR वापस ली जाए. उस दिन कई पुलिसकर्मी और छात्र घायल हुए थे. देर रात तक कुछ प्रदर्शनकारी मंच खाली होने के बाद भी नारेबाजी करते रहे. लेकिन अब भीड़ धीरे-धीरे छंट रही है. जंतर मंतर का इलाका जो पिछले एक महीने से हजारों लोगों से भरा था, अब खाली होता दिख रहा है. ट्रैफिक और इंटरनेट सेवाएं भी सामान्य हो गई हैं. कुल मिलाकर CJP का ये आंदोलन सरकार से मांगें मनवाने के बाद खत्म हुआ है. पार्टी ने इसे युवाओं की जीत बताया है. अब मंच हटने के साथ ही दिल्ली में पिछले एक महीने से चल रहा ये बड़ा छात्र आंदोलन भी समाप्ति की ओर है.

संबंधित वीडियो