धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राहुल गांधी का हमला, बोले- PM युवाओं से मांगें माफी

  • 14:23
  • प्रकाशित: जुलाई 25, 2026

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को युवाओं से माफी मांगनी चाहिए और छात्रों पर हुई हिंसा के लिए गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं. राहुल ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया, जो गलत था. उन्होंने कहा कि देश गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत है. राहुल गांधी ने यह मुद्दा संसद में उठाने की भी बात कही.

संबंधित वीडियो