जम्मू-कश्मीर की तबाही ने फिर याद दिलाया है कि हाल के दिनों में हमारे यहां मौसम काफी अनिश्चित हो गया है। खासतौर से हिमालय के इलाके में बरसात का पैटर्न चेतावनी देने वाला है। पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर रहे जानकार इसे जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभाव का असर बता रहे हैं।