लंबे समय से युद्ध और परमाणु संकट की कगार पर खड़े अमेरिका और ईरान के बीच आखिरकार एक बहुत बड़ी कूटनीतिक कामयाबी की खबर आ रही है। न्यूयॉर्क टाइम्स (The New York Times) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने खुलासा किया है कि ईरान और यूनाइटेड स्टेट्स के बीच प्रस्तावित शांति समझौते (Peace Proposal) के तहत तेहरान अपने सबसे बड़े 'अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम' (Highly Enriched Uranium) के स्टॉक को छोड़ने के लिए सैद्धांतिक रूप से राजी हो गया है। इस ऐतिहासिक कदम को अमेरिका का प्राइमरी और सबसे बड़ा लक्ष्य माना जा रहा है, क्योंकि इसके बिना किसी भी समझौते की कल्पना नामुमकिन थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोनों पक्ष एक समझौते के बहुत करीब हैं और इससे होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को फिर से खोलने और युद्ध जैसी स्थिति को समाप्त करने का रास्ता साफ होगा।