Iran Israel War: मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर दुबई में भी दिख रहा है। अल सतवा इलाके में रहने वाले भारतीय और एशियाई मूल के लोग बमबारी की खबरों से डरे हुए हैं। कई फ्लाइट्स कैंसल होने के कारण सैकड़ों भारतीय फंस गए हैं और अजमान में बनाए गए शेल्टर होम में शरण ले रहे हैं।