खामनेई के ताबूत को फाइटर जेट का पहरा! इधर निकला जनाजा, उधर अमेरिका ने बरसाए बारूद

  • 24:32
  • प्रकाशित: जुलाई 09, 2026

मिडिल ईस्ट (Middle East) से इस वक्त की सबसे बड़ी और विनाशकारी खबर सामने आ रही है. एक तरफ जहां ईरान के मशहद शहर में देश के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई को नम आंखों से अंतिम विदाई दी जा रही है, वहीं दूसरी तरफ अमेरिका ने सीजफायर तोड़कर ईरान पर चौतरफा और ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए हैं. तनाव इतना बढ़ चुका है कि यह पूरी जंग अब एक बेहद खतरनाक और विध्वंसक मोड़ पर पहुंच गई है. इस विशेष रिपोर्ट में हम आपको सीधे ग्राउंड जीरो से दिखा रहे हैं कि कैसे खामेनेई के जनाजे के दौरान लाखों लोगों का हुजूम सड़कों पर उमड़ पड़ा है. इसी बीच अमेरिकी सेना ने ईरान के बुशहर परमाणु प्लांट, चाबहार पोर्ट और गोलिस्तान प्रांत के रेलवे ब्रिज समेत करीब 90 सैन्य ठिकानों को अपना निशाना बनाया है. इस अमेरिकी हमले में कई लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों घायल हैं.

संबंधित वीडियो