अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब एक बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है. इस वीडियो में हमने मैप (Map) के जरिए विस्तार से समझाया है कि अमेरिका ने ईरान के किन सबसे महत्वपूर्ण सैन्य और आर्थिक ठिकानों को अपना निशाना बनाया है. बंदर अब्बास के नौसैनिक अड्डे से लेकर बुशहर के परमाणु संयंत्र और केशम द्वीप की 'अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी' तक, अमेरिका ने ईरान की ताकत को बड़ा नुकसान पहुँचाया है. दूसरी तरफ, ईरान ने भी अमेरिका को करारा जवाब देने की कसम खाई है.