ईरान में गम का माहौल, खामनेई की अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़! कौम से मशहद तक अंतिम सफर!

  • 2:22
  • प्रकाशित: जुलाई 07, 2026

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में उन्‍हें अंतिम विदाई देने के लिए करोड़ों लोग पहुंच रहे हैं. यहां पहुंच रहे हर शख्‍स की आंख नम है. खामेनेई को अंतिम विदाई देने का कार्यक्रम 3 से 9 जुलाई तक चलेगा. तेहरान के आह बश जहरा कब्रिस्तान में खामेनेई की कब्र खोदी गई है. हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम सुबह से ही सड़कों पर जुटने लगा है. ईरान की समाचार एजेंसी तसनीम और सरकारी प्रसारक प्रेस टीवी के मुताबिक, यह ईरान के आधुनिक इतिहास का सबसे बड़ा सार्वजनिक जमावड़ा है. तेहरान से होते हुए जनाजा पवित्र शहर कोम पहुंचेगा. जहां पार्थिव शरीर को दफन करने की अंतिम रस्में अदा की जाएंगी.

संबंधित वीडियो