मिडल-ईस्ट की जंग अब पूरी दुनिया के लिए खतरा बन गई है। युद्ध के 20वें दिन ईरान ने कतर स्थित दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट (रास लाफान) पर मिसाइल हमला कर तबाही मचा दी है। यह हमला इजरायल द्वारा ईरान के 'साउथ पार्स' गैस फील्ड को निशाना बनाने के जवाब में किया गया। इस हमले ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बेहद नाराज कर दिया है। ट्रंप ने ईरान को 'अंतिम चेतावनी' देते हुए कहा है कि अगर दोबारा हमला हुआ, तो अमेरिका पूरे क्षेत्र को तबाह कर देगा। क्या ईरान ट्रंप की 'बिना शर्त आत्मसमर्पण' की मांग मानेगा या दुनिया एक परमाणु युद्ध की ओर बढ़ रही है? पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें।