भारत ने आज 21वीं सदी की तकनीक में एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है. पएम मोदी ने हरियाणा के जींद से देश की पहली और दुनिया की सबसे ताकतवर हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. जींद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन पूरी तरह से 'मेक इन इंडिया' है, जिसे हमारे देश के इंजीनियरों ने ही डिजाइन और तैयार किया है. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने बताया कि जहां दुनिया के गिने-चुने देशों में 3-4 कोच वाली हाइड्रोजन ट्रेनें शुरुआती दौर में हैं, वहीं भारत ने सीधे 10 कोच और 3200 हॉर्स पावर की ताकतवर ट्रेन चलाकर दुनिया में अपना झंडा गाड़ दिया है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध और रेलवे के विद्युतीकरण (Electrification) का जिक्र करते हुए समझाया कि कैसे पिछले 12 सालों में हुए तेज विकास ने देश को बड़े तेल संकट से बचा लिया है.