जम्मू कश्मीर में बाढ़ की तबाही ने डेढ़ सौ से ज़्यादा जानें ले ली है। रविवार को धूप निकलने के बाद राहत कार्य में तेज़ी तो आई लेकिन अभी भी हालात बहुत ख़राब हैं। वहीं प्रधानमंत्री ने दौरा करने के बाद इसे बड़ी आपदा बताते हुए हज़ार करोड़ की अतिरिक्त मदद का ऐलान किया।