बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज पटना स्थित IGIMS पहुंचे, जहां उन्हें मरीजों के परिजनों की नाराजगी का सामना करना पड़ा. एक परिजन ने आरोप लगाया कि उनकी मां की मौत अस्पताल के बेड पर ही हो गई. उनका कहना था कि मरीज का बीपी लो था, लेकिन बिना जांच किए ही इलाज शुरू कर दिया गया. वहीं, एक महिला ने शिकायत की कि IGIMS में मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है. एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल में दवाएं उपलब्ध नहीं होने और बाहर से खरीदने की मजबूरी की बात कही. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार IGIMS में कई नई स्वास्थ्य सुविधाओं के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे.