फिल्मी पर्दे का टाइगर, बॉलीवुड का दबंग और हिंदी सिनेमा का बजरंगी भाईजान, आज खुद कड़े सुरक्षा घेरे में है. हर वक्त, हर जगह और हर मौके पर मजबूत सुरक्षा के बीच रहना अब सलमान खान की मजबूरी बन गई है. और ये पहरा भी कोई मामूली नहीं, बल्कि सुरक्षा का एक बड़ा चक्रव्यूह है. सलमान खान की इन तस्वीरों से ही उनके सुरक्षा घेरे का अंदाजा लगाया जा सकता है. जरा गौर से देखिए, सबसे पहले उनके पर्सनल बॉडीगार्ड्स की सुरक्षा लेयर और उसके बाद आधुनिक हथियारों से लैस कमांडोज का घेरा. यानी सलमान खान के आसपास सुरक्षा की कई परतें नजर आ रही हैं.