क्‍यों हारा अर्जेंटीना, क्‍यों नहीं चला मेसी मैजिक? स्‍पेन की जीत की ये रही वजह

  • 4:47
  • प्रकाशित: जुलाई 20, 2026

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल ने साबित कर दिया कि एक सुपरस्टार अकेले वर्ल्ड कप नहीं जीता सकता - टीम जीतती है. अर्जेंटीना के पास दुनिया के सबसे बड़े खिलाड़ी लियोनल मेसी थे, लेकिन पूरी टीम का सिस्टम सिर्फ उन्हीं के इर्द-गिर्द घूम रहा था. हमला, उम्मीद और जिम्मेदारी सब मेसी पर थी. स्पेन ने मेसी को रोका तो अर्जेंटीना रुक गया. पूरे मैच में स्पेन ने 20 बार गोल की कोशिश की जबकि अर्जेंटीना सिर्फ 2 बार. अर्जेंटीना के गोलकीपर मार्टिनेज ने 12 गोल बचाकर स्कोर इज्जतजनक रखा. वहीं स्पेन में कोई एक मसीहा नहीं था. कोच लुइस डे ला फुएंटे और कप्तान रोडरी की अगुवाई में 11 खिलाड़ी एक टीम, एक मिशन की तरह खेले. पूरे टूर्नामेंट में स्पेन के खिलाफ सिर्फ 1 गोल हुआ. इसी टीमवर्क के दम पर स्पेन ने 1-0 से जीतकर वर्ल्ड कप अपने नाम किया.

संबंधित वीडियो