फीफा वर्ल्ड कप: किसे मिलेगा 'गोल्‍डन बूट', जानें- मेसी समेत रेस में कौन-कौन?

  • 1:27
  • प्रकाशित: जुलाई 09, 2026

फीफा वर्ल्ड कप में 48 में से 40 टीमों ने घर वापसी कर ली है और अब जैसे-जैसे वर्ल्ड कप ट्रॉफी से चैंपियन के नाम की तस्‍वीर साफ होती जा रही है, गोल्डन बूट यानि सबसे ज्यादा गोल करने वाले स्टार की तस्वीर भी और साफ हो रही है. फिलहाल गोल्डन बूट की सेस में अर्जेंटीना के लियोनल मेसी 8 गोल के साथ सबसे आगे हैं. वहीं,  फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्प और नॉर्वे के स्टार हलैंड इस रेस में साथ- साथ गोल कर मेसी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. मौजूदा वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट की रेस में मेसी एम्बाप्पे और हॉलैंड के साथ इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन भी ज्यादा पीछे नहीं है. हैरी केन के नाम 6 अहम गोल है और वो इन तीनों दिग्गजों के ठीक पीछे तेजी से भागते आ रहे हैं. वैसे बीबीसी और आप्टा के आंकड़ों के मुताबिक, इनमें सबसे ज्यादा शॉट्स को गोल में तब्दील करने का कन्वर्जन रेट हैरी केन का ही है. मेसी 27.6% एम्बाप्पे 26.9% और हॉलैंड 29.2% शॉट्स को गोल में तब्दील कर रहे हैं. हैरी केन 31.6% के साथ फैब फॉर के टॉपर बने हुए हैं. ये फैब फॉर अपनी टीम को चैंपियन बनाने का माद्दा रखते हैं. हालांकि, फीफा वर्ल्ड कप का चैंपियन कौन बनेगा और गोल्डन बूट का खिताब किसे मिलेगा, ये 19 जुलाई को ही तय हो पाएगा.