भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा के प्रसिद्ध श्री द्वारकाधीश मंदिर के मुख्य द्वार से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। रात करीब 2 बजे एक अज्ञात चोर ने मंदिर के मुख्य द्वार पर रखी स्टील की गोलक (दान पात्र) को निशाना बनाया और उसमें रखी पूरी धनराशि चुराकर फरार हो गया.