देश भर में बाढ़-बारिश का डबल अटैक- UP में टूटा रिकॉर्ड, 15 की मौत, गढ़चिरोली में सैकड़ों बेघर

  • 15:12
  • प्रकाशित: सितम्बर 27, 2026

सितंबर का महीना जाने को है, लेकिन जाते-जाते देश के कई राज्यों में आफत बरसा रहा है. देश के कई इलाकों में बारिश का दौर चल रहा है, कई नदियां उफान पर हैं, कई खेत पानी में डूब गए, शहरों की सड़कें दरिया बन गई हैं. महाराष्ट्र से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और राजस्थान तक बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है.

महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में बाढ़ के चलते सैकड़ों लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है, ड्रोन तस्वीरों में तबाही दिखी, ट्रैक्टर से लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है कमर से ऊपर पानी भरा है. ओडिशा का भी हाल खराब है 70,000 से ज्यादा लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट करना पड़ा है कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर, दर्जनों जिले चपेट में हैं मयूरभंज में SDRF NDRF रस्सी और बोट से रेस्क्यू कर रही है. असम में भी 13 जिलों में बाढ़ जलभराव का संकट 70,000 से ज्यादा रेस्क्यू 395 राहत शिविरों में ठहराया गया है, दशकों में सबसे बुरा हाल इस साल देखा है.

उत्तर प्रदेश में बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं 6 जिलों में सामान्य से कहीं ज्यादा बारिश हुई है. पिछले 3 दिनों से लगातार बारिश, 24 घंटों में सामान्य से 19 गुना ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. 63 जिले ऐसे जहां औसत से ज्यादा बारिश हुई है. बारिश और तूफान से 15 लोगों की पिछले 3 दिनों में जान गई 17 घायल 117 मकान क्षतिग्रस्त. अगले 36 घंटे हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी DM को फील्ड में रहने के निर्देश दिए हैं. 32 जिले ऐसे जहां बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है 16 जिले संवेदनशील, कई जिलों में स्कूल बंद, किसानों की फसलों को भारी नुकसान, नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है.
 

संबंधित वीडियो