गुवाहाटी के जीएस रोड पर बोरा सर्विस के पास होटल विलास इन में खूनी वारदात हुई है. यहां रात लगभग 9 बजे शूटआउट हुआ, जिसमें 6 लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. इनमें से 5 लोगों की गोली लगने से मौत हो गई, कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, एक घायल का इलाज जारी है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. ऐसा बताया जा रहा है कि ये गोलीबारी प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हुई है, जिसे लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है.
प्रॉपर्टी का विवाद था, इसे लेकर रंजिश थी. विवाद होटल के लीज एग्रीमेंट को लेकर हुआ था. कई राउंड फायरिंग की गई, 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, एक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है.