दिल्ली-NCR में स्मॉग का कहर, घुट रहा दम... कई इलाकों में AQI 400 के पार

  • 5:31
  • प्रकाशित: नवम्बर 04, 2026

दिल्ली में हवा से जुड़ी इतनी ज्यादा समस्याएं हैं कि ऐसा लग रहा है कि हवा दिन पर दिन जहरीली होती चली जा रही है. ऐसी हवा में सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है.  दिल्ली NCR में हवा और खराब हो गई है, औसतन AQI 370 के पार जा रहा है. बहुत ही खराब श्रेणी में माना जाता है इसे. वहीं 5 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 400 के पार पहुंच गया है और ये सुबह के आंकड़े हैं. सुबह-सुबह दिल्ली NCR में धुंध की चादर छाई रही.